Spread the love

जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर यात्री बस स्टॉप के पास पकड़ा उसके पास से 5 देशी पिस्टल, 2 कारतूस और 1 मोटरसायकिल जब्त की गई|
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने यहां पत्रकारों से बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालमाटी घमापुर निवासी आरोपी आशीष मिश्रा को पुलिस ने अंधमूक बायपास के पास यात्री बस स्टॉप के पास उस वक्त दबोचा जब वह देशी पिस्टल बेचने के लिए यहां आया था| तलाशी लेने पर उसकी कमर में बाँये तरफ एक पिस्टल मिली, जिसमें दो कारतूस लोड थे| उसकी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनएन 1808 के बैग को चैक करने पर 4 पिस्टल रखी मिली जिसे मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा २५,२७ आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *