Spread the love

छेड़छाड़ के मामले में तीन माह की सजा काट चुका है

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस के सुपुर्द
इन्दौर। छेड़छाड़ के मामले में पहले से ही सजा काट चुके एक मुस्लिम ट्रक ड्राइवर को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी युवती की सूचना पर पकड़ा तथा युवती द्वारा ही उसकी चप्पलों से बीच सड़क पर पिटाई करवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां आदिवासी युवती से छेड़छाड़ के आरोपी मुस्लिम ट्रक ड्राइवर शादाब अली निवासी सेमलपानी, नसरुल्लागंज (भेरुंदा) जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में पीड़िता आदिवासी युवती ने बताया कि गत 15 दिनों से शादाब उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था, वह उससे फोटो, अश्लील मैसेज और वीडियो की मांग करता था। पीड़िता की शिकायत और सूचना पर करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह दीक्षित के निर्देश पर हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे मामले की जानकारी ली तो युवती ने उनको बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शादाब अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह ट्रक ड्राइवर है और रेती भरने के बहाने इंदौर आता-जाता था। इस पर कार्यकर्ताओं ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ा और युवती के द्वारा ही उसकी चप्पलों से पिटाई करवाई तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस को पूछताछ में शादाब ने बताया कि उसके परिचित किसी युवक ने उसे पीड़िता का नंबर दिया था। वहीं पुलिस जांच में शादाब का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह सीहोर जेल में छेड़छाड़ के मामले में तीन माह की सजा काट चुका है। यही नहीं उसके भाई मोहम्मद अली को जबलपुर की एक हिंदू युवती को लव जिहाद के मामले में फंसा उसके साथ बलात्कार के मामले में सजा भी हुई थी। हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सौंपे गए शादाब के मोबाइल की जाँच में कई अन्य युवतियों के साथ इंस्टाग्राम चैट के सबूत भी मिले हैं। मामले में हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र दीक्षित ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और युवती से बात की। शादाब की खोजखबर ली तो पता चला कि वह रेत का डंपर लेकर इंदौर आ रहा है। जिसके बाद कार्यकर्ता कपिल कौशल, लकी पाल, अभय सहित कई अन्य ने उसे पकड़ा और युवती द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *