Spread the love

छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला, आर्म्स एक्ट और स्मैक तस्करी के आरोपी शामिल

दमोह। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 5 आरोपियों को शहर में पैदल जुलूस निकाला। टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ इन आरोपियों को कोतवाली से जिला न्यायालय ले गए। आरोपियों में अशोक अठया प्रमुख था। उसने दो दिन पहले एक्सीलेंस स्कूल के पास एक कॉलेज छात्रा के गले में चाकू मार दिया था। फरार होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के आरोपी दमोह निवासी सत्यम पटेल और समीर वंशकार से दो देसी कट्टे और तीन हथगोले बरामद हुए हैं। स्मैक तस्करी के आरोपी मुरैना के अटा सुमावली निवासी धीर सिंह और झोडपुरा निवासी कल्याण कुशवाह से 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। स्मैक की कीमत लगभग 30,000 रुपए है। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि छात्रा पर हमले के मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *