
दमोह : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष सोलंकी ने कहा राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण और राज्य सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन को सुलभ, सरल और शीघ्र न्याय प्रदान किये जाने के लिए नेशनल लोक आदालत का आयोजन किया गया हैं। जिले में वृहद रूप से 24 न्यायिक अधिकारियों की खंडपीठ तैयार की गई, एमएसीटी के प्रकरणों में सभी बीमा कंपनियों के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ प्रीसीटिंग की जाकर प्रकरणों के निराकरण हेतु पहले बहुत अच्छे प्रयास किए गए। उन्होंने कहा न्यायाधीशगणों ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। लोक आदालत के माध्यम से जिन प्रकरणों का निराकरण होगा उसमें महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि उन प्रकरणों में कोई अपील नहीं होगी। यह मान के चले कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश जैसा ही वह एक आदेश होगा। इन प्रकरणों के अंतिम रूप से निराकरण हो जाने पर पक्षकारों में हमेशा-हमेशा के लिए सद्भावना बनी रहेगी, भाईचारा बना रहेगा और उनके बीच हुए मतभेद हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगे, यही मतभेद समाप्ति अधिक खुशी लेकर जाने जैसी हैं।
उन्होंने कहा एक नारा और इसमें रहता है कि इन प्रकरण के निराकरण में न किसी की जीत होती है न किसी की हार होती हैं, दोनों जीते ही कहलाएंगे।
