
दमोह। भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न जिला प्रभारियों की नियुक्ति की हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और जिला भाजपा संगठन की अनुशंसा पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के दमोह जिले से महिला जिला प्रभारी के रूप में रंजीता पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। रंजीता गौरव पटेल पथरिया विधानसभा की ग्राम पंचायत पिपरिया रामनाथ से किसान परिवार से आते हैं, लंबे समय से राजनीती में सक्रिय हैं, इसके अलावा पूर्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी वे रह चुकीं हैं, वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पद हैं। रंजीता पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वे जिले में लोगों के घर-घर पहुंचकर आम जनता को भाजपा से जोड़ने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगी और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगी।
