
दमोह । कलेक्टर मिशा सिंह आज दोपहर पी.जी. कॉलेज दमोह पहुँची, जहाँ उन्होंने आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” अंतर्गत आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा ब्लॅड डोनेट करने आने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ। नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंजीयन काउंटर पर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाए तथा लगातार सूचना प्रसारण किया जाए, जिससे आमजनों को सतत् जानकारी मिलती रहे।

उन्होंने बताया तैयारियों की दो प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। ब्लॅड डोनेशन कैंप की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें चिकित्सकीय व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंजीयन प्रक्रिया आदि पर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के धार से आयोजित राज्य स्तरीय वेबकास्ट कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तकनीकी और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की।ज्ञात हो कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पी.जी. कॉलेज दमोह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
