Spread the love

कैबिनेट बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों की दी जानकारी

दमोह : जिले की तहसील जबेरा के ग्राम सिंग्रामपुर में आज 05 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक सहित अन्य कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इसी उद्देश्य से आज कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मीडियाजनों से चर्चा कर कार्यक्रम से अवगत कराया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आज 05 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव जी का आगमन हो रहा हैं। यह अवसर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जन्मजयंती का हैं। दमोह जिले के सिंग्रापुर में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की जा रही हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री जी का गुबरा हेलीपेड पर आगमन होगा, इसके उपंरात वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने जायेगें साथ में मंत्रीगण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्रीपरिषद के सदस्य गण हाई स्कूल के पास एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जायेगा। कैबिनेट बैठक के बाद सिंग्रामपुर में ही एक बड़े स्थान पर आमसभा का आयोजन रखा गया हैं। यह आमसभा महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्रित हैं, इसमें लाड़ली बहना योजना और स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला सदस्य, महिला पंच-सरपंच सहित सभी महिलाएं शामिल होगी। आमसभा के दौरान विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण आदि होगें।

            कलेक्टर श्री कोचर ने बताया आमसभा के दौरान राज्य स्तरीय 03 मुख्य सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना की किस्त, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा जिसमें दमोह जिले के हितग्राही भी शामिल रहेंगे। साथ ही एक ऐप एवं एक किताब दमोह दर्शन का विमोचन भी किया जायेगा। इसके उपरांत सिंगौरगढ़ किले के लिए सभी के लिए प्रस्थान करेंगे, यहां किले परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई हैं जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री जी एवं मंत्रीपरिषद द्वारा किया जायेगा। इसके उपरांत जैसे समय की अनुकूलता होगी निदान कुंड और भद्रकाली माता मंदिर का भ्रमण किया जायेगा।

            पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया दमोह जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं कि कैबिनेट यहां आयोजित हो रही हैं। जिले में हो रहे कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस मुख्यालय से लेकर आस-पास के 12 से 15 जिले के राजपत्रित अधिकारी यहां पर मौजूद रहेंगे। व्यवस्थाओं को तीन स्तर पर बाटा गया हैं, पहला कार्यक्रम माल्यार्पण से लेकर कैबिनेट की बैठक की बीच रहेगा। दूसरी व्यवस्था आमसभा की रहेगी, यहां पर लगभग 40-50 हजार आमजन आने की संभावना हैं, जिन्हें सुविधापूर्वक आमसभा तक पहुँचाने के लिए लगभग 17 पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गये हैं। विशेष व्यवस्था में मंत्री परिषद के लिए विशेष कारकेट उपलब्ध करा रहे हैं इनमें टैम्पों ट्रेबलर का उपयोग किया जायेगा जो सभी वैन्यू पर उन्हें लेकर जायेगें। पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के द्वारा 02 डीआईजी को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया हैं जो कैबिनेट तथा आमसभा स्थल के पर्यवेक्षक होगें। 03 हेलीपेड बनाये गये हैं जिनमें जबेरा हेलीपेड पूर्व निर्मित हेलीपेड हैं तथा 02 नये हेलीपेड बनाये जा रह हैं, हेलीपेड स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, एम्बूलेंस, फायरबिग्रेड की व्यवस्था की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *