Spread the love

इन्दौर। टेलीग्राम पर निवेश का लालच देकर 1 करोड़ 42 लाख की ठगी मामले में राज्य सायबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रशांत पिता घनश्याम नागर निवासी ग्राम मोड़ी, तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा है इसके खाते में इस ठगी के 4.50 रूपए इसके खाते में ट्रांसफर हुए थे। मामला बिजलीपुर का था। एसपी सव्यसाची सर्राफ के अनुसार गत माह 8 अगस्त को बिजलपुर निवासी फरियादी ने शिकायत दर्ज कराते बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर एक वेबसाइट पर शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 1,41,95,328 रुपए ठग लिए। इस ठगी को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने उन्हें मुनाफा दिलाया। इसके बाद 3 से 4 महीने में पूरी ठगी को अंजाम दिया और रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले में केस दर्ज होने के बाद ठगे गए पूरे पैसों को होल्ड करवा दिया गया था और साइबर सेल ने जांच शुरू की थी। जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी के साथ ठगे गए रुपयों में से 4.50 लाख रुपए उक्त आरोपी केस खाते में भी ट्रांसफर हुएं हैं जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *