Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह में पहली बार विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिये अलग-अलग जगह बात कर रहे थे और उसमें जर्मनी की एक टीम संपर्क में आयी थी, उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि वह युवाओं से बातचीत करना चाहते है, क्योकि जर्मनी में नर्सिग से लेकर अन्य क्षेत्रों में रोजगार की बहुत बड़ी संभावना है, उसका आज ओरिंटेशन शिविर रखा था जिसमें करीब 150-200 से अधिक युवा थे, जिनको ओरियेंट किया व जर्मन भाषा कैसी सीखी जाती है, उसके बारे ओरिंटेशन किया गया। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आगे इसमें दो काम करने वाले है आज जो युवा ओरिंटेशन में थे और जो फाइनली इंटरेस्ट दिखायेंगे उन सारे युवाओं को लेकर के अगले चरण की तरफ बढ़ेंगे इनका एक और इंटेसिव सेशन रखवायेगें ताकि और गहराई से बच्चों को चीजें समझ आयें। उन्होंने कहा जो जर्मनी से लोग आये थे उन्होने बताया कि नर्सिग क्षेत्र में बहुत अधिक संभावना है, तो बहुत ही जल्द हम नर्सिग क्षेत्र के युवाओं के लिये विशेष ओरिंटेशन सेशन रखेंगे । यह पहला कदम था इस दिशा में और आगे बढ़ेंगे और टीम से कहा कि दुबई और अन्य स्थानो पर भी अवसर देख रहे है वहॉ पर भी रोजगार की क्या संभावना है, तो वहॉ के लोगों को यहॉ बुलायेंगे और यहॉ के युवाओं को ओरियेंट करायेगे ताकि हमारे युवाओं के पास च्वाइस अवेलबेल हो और प्रदेश से लेकर विदेश तक रोजगार के अवसर युवाओं को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *