
दमोह: जनसुनवाई में 09 सितम्बर से सुनवाई भी सेवा भी अंतर्गत एक नई परंपरा की शुरुआत की थी, इसके अंतर्गत 14 अलग-अलग विभागों के कॉउंटर लगाये जा रहे हैं। कल फिर मंगलवार जनसुनवाई का दिन हैं, कल भी यह सारे काउंटर्स लगेंगे, जिसमें आपके आयुष्मान कार्ड बनेंगे, समग्र कार्ड बनेंगे, आधार अपडेट होगा, टीकाकरण खासतौर से इस बार हेपिटाइटिस-बी का टीका लगाया जायेगा, यह बहुत ही जानलेवा बीमारी है और इससे बचाव के लिए सभी वयस्क को टीके लगाना आवश्यक हैं। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा ये टीका कल आकर जरूर लगवाये। इसके अलावा पशुपालकों के लिए कुछ सेवाएं, स्वरोजगार अंतर्गत लोन के लिए आवेदन की सेवाएं सहित तमाम तरह की सेवाएं यहां पर देने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में आए और इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करें और इसके अलावा यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को किया जाता हैं। मैं चाहूंगा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें ताकि हमपीड़ित मानवता की सेवा कर सके और लोगों की जिंदगी बचा सके।
