Spread the love

दमोह: प्रत्येक महीने के आखिरी मंगलवार को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं और यह युवा संगम युवाओं के लिए अनेक तरह के अवसर लेकर आता हैं जिसमें रोजगार, स्वरोजगार के लिए ऋण के अवसर ले करके आता हैं। इस बार का युवा संगम इस महीने का 23 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से पीजी कॉलेज दमोह में आयोजित किया जा रहा हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया पीजी कॉलेज में युवा संगम आयोजन करने का एक बड़ा उद्देश्य हैं कि जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे कॉलेज पढ़ रहे युवक युवतियां उनके लिए एक बड़ा अवसर ये सामने रहेगा।

लक्ष्य: दमोह के युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए तैयार करना

            उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में युवा संगम में यहां पर बड़ी निजी कंपनियां जैसे हिंडालको, टाटा आदि कंपनियों की तरफ से उनके प्रतिनिधि आ रहे हैं और हमारे विद्यार्थी पात्र पाए जाते हैं तो उनको कंपनियों में सीधे काम करने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा स्व-रोजगार के लिए वहां पर ऋण के काँउटर लगाये जाएंगे ताकि किसी को स्व-रोजगार के लिए ऋण चाहिए तो वो भी कार्यवाही हो सके।

            उन्होंने कहा युवा संगम में तीसरी जो बड़ी चीज इसमें रहेगी जर्मनी में कैरियर की संभावनाओं को लेकर, जर्मनी से टीम आ रही हैं जो की हमारे युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर के जागरूक करेगी और इस कार्यक्रम में हमारे यहां युवा जर्मनी में जाकर और रोजगार के अवसरों को देखना चाहते हैं, खासतौर से नर्सिंग, साइकोथेरेपिस्ट, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, होटल मैनेजमेंट, फूड टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में जर्मनी में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर हैं। जर्मनी में रोजगार के अवसर किस प्रकार के वह युवाओं कैसे मिल सकते हैं, उसके लिए पात्रता की शर्तें, चयन कैसे होता है, जर्मन भाषा कैसे सीखी जाती है, सब विषयों पर आपको एक सेमिनार के माध्यम से जागरूक किया जाएगा, चीजों की जानकारी दी जाएगी ताकि भविष्य में जब हम जर्मनी के इम्पालायर को यहां पर बुलाएंगे तो आपके रिक्रूटमेंट के चांसेस बहुत बेहतर हो सके और आप सात समंदर पार विदेश में जाकर के नौकरी सकेंगे। यही जिला प्रशासन का लक्ष्यआ हैं और इस लक्ष्य के साथ युवा संगम में पहली बार दमोह जिले के अंदर हम जर्मनी को फोकस कर रहे हैं और जर्मनी में रोजगार की संभावना पर बात करेंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि खासतौर से जो आईटीआई या जो कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, जरूर आएं और कल पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में यह सेमिनार चालू होगा। इस सेमिनार को जरूर अटेंड करें और जर्मनी में रोजगार की संभावनाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *