
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
छिंदवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगर में एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 से 500 स्वच्छता प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता का संदेश फैलाया तथा स्वच्छ भारत अभियान के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

यह मानव श्रृंखला नगर पालिक निगम उपायुक्त श्री आर.एस. बाथम के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम में निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दीपक राज जैन, बादल भारद्वाज, स्वच्छता चैंपियन, स्व-सहायता समूह, एन.जी.ओ., स्कूली छात्र-छात्राएँ एवं कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण कर स्वच्छता के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छ भारत का संकल्प लिया और समुदाय में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश साझा किया। कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल माना, जो नगर में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। आयुक्त ने कहा कि – “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। नगर निगम छिंदवाड़ा निरंतर प्रयासरत है कि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। सामूहिक सहभागिता से ही हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा।
