Spread the love

जबलपुर। मझगांव थाना अंतर्गत हिरन नदी में ट्रैक्टर पलटने से पलटने एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार की देर रात मझगवां थाना क्षेत्र के भंडरा ग्राम में पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे महगवां कोटवार गोलू उर्फ गोवर्धन का ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और हिरन नदी में जा गिरा। गोलू उर्फ गोवर्धन कोटवार की ट्रेक्टर में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोटवार गोलू खुद ट्रेक्टर चला रहा था।
सतधारा घाट पुलिया के ऊपर पहुंचते ही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर हिरन नदी में पलट गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *