
जबलपुर। भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के शर्मा, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण राय, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार गुप्ता की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह जीत ने भाजपा सहयोग मंच महिला मोर्चा महानगर के अध्यक्ष पद पर कविता श्रीवास्तव को तथा जबलपुर अमृत कौर रील महामंत्री के पद पर अमृत कौर रील को नियुक्त किया है। मंच की रक्षा सोनी जी, एडवोकेट पवित्र मिश्रा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
