Spread the love

जमीन में सोने के दौरान डसा था जहरीले सर्प ने
बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम चौरिया में नीचे बिस्तर बिछाकर सो रही सास-बहू को एक जहरीले सर्प ने डस लिया। इस घटना में सास की मौत हो गई। बहु को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। सर्पदंश की यह पहली घटना नहीं है। बल्कि इसके पूर्व लांजी थाना क्षेत्र के ही ग्राम कुलपा में 10 सितंबर को पिता सहित दो मासूम पुत्रों को जहरीले सांप ने डस लिया था। जिससे दोनों मासूम पुत्रों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार जमना बाई पति ज्ञानसिंह उईके 65 वर्ष और उनकी बहु जयवंती पति सोनेलाल वरकड़े 45 वर्ष मंगलवार की रात्रि बच्चों के साथ घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। रात्रि करीब 1 बजे के दरमियान दोनों महिला को डांडेकार सांप डस लिया। जहां सांप के काटने से उसकी की नींद खुल गई। जिसे वहां सांप दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सांप को मार दिया। दोनों महिलाओं की तबीयत खराब होने पर उन्हें सुबह के वक्त लांजी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे जमना बाई ने दम तोड़। वहीं जयवंती का गम्भीर अवस्था में अस्पताल में उपचार जारी है। बुधवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *