Spread the love

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
देवरी। देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसमी के ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से शराबबंदी के संबंध में थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला को ज्ञापन सौंपा। ग्राम कुसमी में शराबबंदी को लेकर आम जनता ने जागरूकता दिखाई है और ग्राम के शंकर जी की मडिया मंदिर स्थित ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन किया जिस बैठक में ग्राम एवं आसपास के समस्त ग्रामीणों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।ग्राम में जो भी व्यक्ति शराब बेचेगा या पिएगा उसको जुर्माना लगाया जाएगा
ग्राम में शराब बेचने वाले व्यक्ति को ₹11000 और पीने वाले को ₹5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।
जुर्माना ना भरे जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को एक साल के लिए सर्वसम्मति से ग्राम से बहिष्कृत किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह राजपूत हरिश्चंद्र लोधी अमोदा प्रकाश लोधी शारदा प्रसाद श्री राम मोतीलाल ठाकुर भागचंद अशोक भागीरथ राधेश्याम कोमल महेंद्र राजेंद्र हीरालाल एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *