Spread the love

दुर्गोत्सव की भीड़ में घुसी बस ने मचाया कोहराम
जबलपुर। सिहोरा थानांतर्गत गौरी तिराहे पर रात करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया जब एक बेलगाम भागती बस दुर्गाेत्सव समारोह में अनियंत्रित हो कर जा घुसी। इस हादसे में न सिर्फ एक बाइक बस के नीचे आ गई बल्कि दुगोत्सव समारोह में शामिल करीब 10 लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। गुस्साई भीड़ ने बस चालक के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी जिससे वह भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिह एवं एसपी संपत उपाध्याय मौके पर रवाना हो गए हैं। पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे नो एंट्री में दुर्गोत्सव समारोह में एक बस अनियंत्रित हो गई। बस की टक्कर से करीब 9 लोग घायल हुए वहीं हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस चालक की धुनाई कर दी। हादसे के बाद बस के नीचे फंसी बाइक को क्रेन से निकाला गया। पुलिस के अनुसार बस नंबर एमपी 49 पी 0261 कटनी से जबलपुर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक शराब के नशे में था जिसकी लोगों ने पिटाई भी कर दी। बस की टक्कर से घायल 10 लोगों में घायल रोली सोनी ग्राम फनवानी, ममता कोल खितौला बाजार, खुशबु वंशकार कंकाली मौहल्ला सिहोरा, वंदना बर्मन दर्शनी कॉलोनी, संध्या चौधरी खमरिया कटरा पनागर, शिखा चौधरी उमरिया पठरा पनागर, कैलाश चौधरी उमरिया पठरा पनागर, मनीष दाहिया गौरेया मौहल्ला सिहोरा, कोदूलाल बर्मन दर्शनी कॉलोनी सिहोरा, सोहनलाल यादव गौरी तिराहा को सिहोरा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों में गंभीर रूप से घायल खुशबु, संध्या, शिखा, कैलाश और मनीष की नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे ने ये सवाल भी उठाया हैं कि जब त्योहार के समय भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध हैं ऐसे में बस कैसे घुस गई।
बहरहाल पुलिस ने बस क्रमांक एमपी 49 पी 0261 के चालक विरूद्ध धारा 110 बीएनएस तथा 184 मोटरयान का अपराध पंजीबद्ध कर मौके से बस को जप्त कर लिया है| बस चालक के घायल होने पर उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *