
बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट के कांग्रेसी पार्षदों द्वारा 3 अक्टूबर से बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने इस मामले में अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा कि परिषद में प्रस्ताव क्रमांक 11 हमने लाया है। बिना भेदभाव के हमें शहर के 33 वार्डो में काम करना है। हम यह कभी नहीं देखते है कि कौन सा वार्ड भाजपा का है और कौन सा कांग्रेसी है। सभी पार्षदों से विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पास पास किये जाते है वार्डो में काम बचे है इसलिए हमने प्रस्ताव क्रमांक 11 लाया है, जिसमें 37 काम नहीं 32 काम आये है। इसका बजट साढ़े 4 करोड़ रुपए है। एक साथ टीएस कराने पार्षद सहमत नहीं हुए, जिनकी मंशानुरूप ही कार्य किया जा रहा है। प्रोसेसिंग में समय लगता है। सीएमओ ने सभी पार्षदों को जानकारी दी कि टीएस होने के लिये ऑनलाइन फाइल गई है। ऑफलाइन कराने की बात बताई थी लेकिन फिर भी यह विवाद कर रहे है। हड़ताल की जा रही है। अब हमने तय किया है कि अलग-अलग नहीं एकजाई टीएस कराया जाएगा। 3 करोड़ से अधिक की राशि का भोपाल से ही टीएस होता है। नपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के द्वारा जो भी हड़ताल की जा रही है यह पब्लिसिटी स्टंट है अपने आप को सूर्खियों में लाने का तरीका है। नपाध्यक्ष ने बताया कि पहले कभी जल आवर्धन योजना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाते थे। लेकिन पार्षद कारो लिल्हारे ने स्वयं इस योजना से संतुष्ट होने का लिखित में जवाब दिया है। नगर में स्वच्छता को लेकर रिक्शा, वाहन गाड़ी घोटाले का आरोप लगाया गया तो हमने जांच दल गठित किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष कारो लिल्हारे जांच समिति का गठन करने के बाद क्लीन चिट परिषद को इन्होंने ही दी है।
नपाध्यक्ष ने विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा कही गई बातों का भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव लड़ा है विधानसभा क्षेत्र के काम कराने के लिये लेकिन उनका पूरा समय नगरपालिका में आरोप प्रत्यारोप में जा रहा है। उन्होंने बतया कि हम जब परिषद में जीतकर आये थे तो हमारे विधायक गौरीशंकर बिसेन के फंड में 10 करोड़ रुपए था, जिससे बिना भेदभाव के कांग्रेसी वार्डो में भी काम कराये गये। वार्ड क्रमांक 13 में साढे 3 करोड, वार्ड नं. 2 में ढाई करोड़ की नई सडक़ें बनाकर दी। नपाध्यक्ष ने बताया कि हमने नगर परिषद के माध्यम से 3 वर्ष में 20 करोड से अधिक राशि से निर्माण कार्य कराये है। देवटोला में काली मंदिर मार्ग बनाया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि आप आरोप लगाते है कि कार्यकाल में 14 सीएमओ हुए है मै बताना चाहती हूं कि 3 वर्ष में केवल 3 सीएमओ मिले है बाकी सीएमओ प्रभारी के तौर पर रहे है।
आपके कार्यकाल में 250 कर्मचारी थे चूंगी राशि थी फिर भी कर्मचारियों को 6-6 माह वेतन नहीं मिलता था….
नपाध्सक्ष ने कहा कि आपके कार्यकाल में 2 सीएमओ की नियुक्ति हुई तो आपने ज्वाईनिंग नहीं करने दिया था। यहीं के कर्मचारियों को प्रभार देकर काम चलाया था। आपके पास यूपी 32 पासिंग की गाड़ी थी जब मैने सवाल उठाया तो गाड़ी कहां गायब हो गई है और अभी जो नई गाड़ी है वह कहां से आई है इसका भी ब्यौरा दे दीजिये। आरोप लगाया जाता है कि नपा कर्मचारियों की सैलरी नहीं होती है तो किसी भी कर्मचारियों से पूछ सकते है कि वेतन मिलता है या नहीं। आपके कार्यकाल में 250 कर्मचारी थे चूंगी राशि थी फिर भी कर्मचारियों को 6-6 माह वेतन नहीं मिलता था। अब हमारी परिषद में हम 850 कर्मचारियों को समय पर वेतन दे रहे है। विधायक अनुभा मुंजारे को हमपर आरोप लगाने की बजाये अपने उपर लगे आरोपों को लेकर जवाब देना चाहिये। नपाध्यक्ष ने कहा कि अनर्गल आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने की मंशा है इस तरह के धरना प्रदर्शन केवल गुमराह करने के लिये किये जा रहे है हमने कभी असभ्य बर्ताव जनप्रतिनिधि, कर्मचारी या किसी भी जनता के साथ नहीं किया है हमारे आचरण में अनुशासन और संस्कार झलकता है। जनता की सेवा करने के लिये हमें यह जवाबदारी मिली है और बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है इस तरह के भडक़ाउ बयानों से भला नहीं होने वाला है। प्रेसवार्ता के दौरान नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति वकील वाधवा, कमलेश पांचे सहित अन्य उपस्थित रहे।
