Spread the love

नरसिंहपुर। आईएएस अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे भगवान श्री नरसिंह मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रीमती सिंह वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे इसके पूर्व इंदौर में श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। पदभार ग्रहण के अवसर पर पूर्व कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। नए कलेक्टर के रूप में आगमन पर विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *