Spread the love

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत झगहरा चौक के समीप बाइक सवार ग्रामीण से थैला लूट कर फरार हुए कथित संदेही को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज की बदौलत पुलिस कथित आरोपी तक पहुंची।
प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 सितंबर को अपनी मोटर साइकिल में अपने चचेरे भाई के साथ पीएनबी बैंक टी,पी, नगर कोरबा से नगद 30,000 रुपए आहरण कर वापस अपने ग्राम करतला जा रहे थे कि झगरहा चौक के पास विद्यालय के सामने लगभग 02.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति टोपी पहने मोटर सायकल पीछे से प्रार्थी के मोटर सायकल के पास आया और हाथ में रखे थैला जिसमें 30,000 रुपए को झपटा मारकर कोरबा की ओर भाग गया।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के तत्काल बाद उच्च अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज को जांचा गया प्रार्थी के बताएं अनुसार रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *