Spread the love

प्रसूति सहायता प्रकरण में आज ही 10,600 रुपए का हुआ भुगतान

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कलेक्टर समाधान में 07 प्रकरण 07 विकासखंडों से लिए गए थे, इसमें से 03 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण हो गया, इन सभी को मौके पर ही सेवाएं मिल गई बाकी को भी सेवाएं आज या कल मिल जाएगी। उन्होने बताया इसमें एक प्रसूति सहायता का प्रकरण जबेरा क्षेत्र का था ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को आज ही सहायता 10600 रुपए का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये, इसमें हितग्राही की कोई गलती नहीं थी, तकनीकी त्रुटि के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर डॉ. राय ने बताया कि संबंधित हितग्राही को अपराह्न उक्त राशि का चेक दे दिया गया है।

            कलेक्टर समाधान में इसके अलावा जो दो शिकायत थी उनकी कार्यवाही भी तय समय ही कर ली गई है, दो शिकायतों को निराकरण के लिए राज्य स्तर पर भेजा गया है और 01 प्रकरण में आज ही जांच के लिए सहायक आयुक्त सहकारिता को भेजा गया है, इसमें खाद्य वितरण को लेकर 01 किसान की शिकायत थी, कोशिश की जायेगी उसका भी आज निराकरण हो जाए। ज्ञात हो कि कलेक्टर सुधीर कोचर प्रत्येक सप्ताह कलेक्टर समाधान में 07 शिकायतों को ले रहे है इन समस्याओं का इसी दिवस निराकरण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *