
पोर्टल की लॉगिन आईडी एसपी के पास
दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस अधीक्षकों को इंटरनेशनल नोटिस जारी करने के अधिकार को हरी झंडी दिखा दी है। रेड,येलो और पर्पल नोटिस जारी करने का अधिकार पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।
इंटरनेशनल नोटिस के मामले में भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत पोलके जरिए यह नोटिस जारी होंगे। हर जिले के पुलिस अधीक्षक को लॉगिन आईडी दी गई है।
अभी तक पुलिस अधीक्षक इस तरह के नोटिस को जारी करने के लिए सीआईडी को भेजते थे। वहां से गृह मंत्रालय जाता था। जिसमें काफी विलंब होता था। अब यह नोटिस सीधे जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजे जा सकेंगे।
स्पेशल डीजी सीआईडी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा है।इंटरनेशनल नोटिस जारी करने में अभी काफी समय लगता था। नई व्यवस्था से अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पाएगी।
रेड नोटिस
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधी का पता लगाकर अस्थाई गिरफ्तारी के लिए सूचना अलर्ट जारी किया जाता है।
येलो नोटिस
इसमें लापता खासकर नाबालिक बच्चों की तलाश के लिए यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट के लिए भेजा जाता है।
पर्पल नोटिस
यह नोटिस अपराधियों की कार्यप्रणाली उपकरण और छिपाने के तौर तरीके को साझा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा किया जाता है।
