Spread the love

कर्मचारियों को हर महीने एक हजार से लेकर लगभग तीन हजार तक का फायदा

दमोह ! वन विभाग के कर्मचारियों को बढे हुए मकान किराया का लाभ नहीं मिल रहा था जिसके लिए कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठो से मांग भी करी लेकिन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मकान किराया नहीं मिल रहा था। बढ़े हुए मकान किराया के लिए कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह के जिला अध्यक्ष पं. रोशन नायक को एक कर्मचारियों के हस्ताक्षरित आवेदन दिया जिसके बाद नायक ने अपने कर्मचारियों के साथ दमोह वनमंडल अधिकारी से भेंट करके कर्मचारियों की मांगों को रखा जिसमें वन मंडल अधिकारी ने तुंरत स्थापना प्रभारी को बुलाकर पात्र कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मकान किराया लगाने, वेतनमान में सुधार,डी ए का ऐरियस देने के निर्देश दिए। वन मंडल अधिकारी ने कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व बढ़ा हुआ मकान किराया लगने का आश्वासन दिया और सभी कर्मचारियों को माह सितम्बर के वेतन में बढ़ोतरी करके मिला ।वन विभाग दमोह के कर्मचारियों को हर महीने एक हजार से लेकर लगभग तीन हजार तक का फायदा हुआ है। बढ़े हुए मकान किराए के लाभ से सभी कर्मचारियो में हर्ष का माहौल बना हुआ है सभी ने वन मंडल अधिकारी श्री ईश्वर जरांडे एवं मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस दमोह जिले के अध्यक्ष पं. रोशन नायक का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वाले कर्मचारी राजेन्द्र परिहार,अमित तिवारी, लच्छू अहिरवार, दिनेश नेमा,वरूण चौबे, बृजेश महोबिया,अजय तिवारी, दिलीप रजक, प्रमोद शर्मा,राजेन्द्र अहिरवार, अनिल अहिरवार, आकृति शुक्ला, रागिनी पाठक,मनीष तिवारी,सरन सोनी,तारा सिंह, अनिल ठाकुर, हरिशंकर अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, प्रेम राही सहित सभी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *