Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को बचाने का संकल्प लिया, जिस उनकी सरकार के दौरान उन्होंने जेपी की याद में बना एक खूबसूरत स्मारक बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जेपीएनआईसी की दुर्दशा करने और बर्बाद करने का आरोप लगाकर कहा कि वे इस सेंटर को बिकने नहीं देने वाले है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में किसी सोशलिस्ट नेता को समर्पित सबसे बेहतरीन स्मारक और संग्रहालय था। अखिलेश ने जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के नारे को आज भी प्रासंगिक बताकर कहा कि देश को उसी रास्ते की जरूरत है और यह तभी खुशहाल होगा जब समाजवादी मूल्यों पर चलेगा। उन्होंने जेपी से मिली विरासत के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने रायबरेली की घटना का जिक्र कर भाजपा सरकार पर कानून और न्यायालय पर भरोसा न करके हिंसा का रास्ता अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की सोच ही बुलडोजर जैसी होगी, तब ऐसी घटनाएं होंगी। उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं से जमीन पर संघर्ष तेज करने और जेपी के रास्ते पर चलकर किसानों और जनता से इस सरकार को हटाने का आह्वान किया।
उन्होंने बिहार चुनाव के संदर्भ में भाजपा पर सवाल उठाया कि उन्होंने लखनऊ में जेपीएनआईसी की यह हालत कर दी है, तो वे बिहार में किस मुंह से जेपी के नाम पर वोट मांगेंगे। उन्होंने बिहार चुनाव में जाने की बात भी कही। अखिलेश यादव ने महिलाओं को बराबर का अधिकार दिए जाने की बात कही, क्योंकि आधी आबादी के बिना कोई भी समाज खुशहाल नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *