Spread the love

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय सीमा में योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाना सुनिश्चित करें। शासन की मंशा अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, खनिज विभाग आदि विभागों की समीक्षा कर योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि समय पर बच्चों और गर्भवती माताओं को पोषण खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए। राज्य शासन की मंशा अनुरूप प्रदेश में भावांतर योजना शुरू की गई है। जिले में भावांतर योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। इस योजना में शतप्रतिशत पात्र कृषक हितग्राहियों को लाभांवित किया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने मूंग भुगतान एवं धान के पंजीयन की भी समीक्षा की। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संबल पंजीयन की समीक्षा की गई एवं श्रमिक कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बच्चों एवं महिलाओं का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *