Spread the love

दमोह: राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा संचालित “साइबर रथ” को पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं  एसबीआई प्रबंधक पुष्पराज पटेल, दमोह ब्रांच मैनेजर आशीष रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दमोह से की गई, जहां भोपाल से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी आमजन को दी गई। नाटक के माध्यम से दैनिक जीवन में होने वाले साइबर अपराधों को रोचक और सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोग जागरूक हो सकें। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय से निरीक्षक अंजलि अग्निहोत्री, अमिता अग्निहोत्री, उप निरीक्षक अरुण गौतम, भगत सिंह एवं पवन चौबे वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह साइबर रथ आगामी दो दिनों तक जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।कार्यक्रम में साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक रोहित राजपूत एवं मयंक दुबे द्वारा भी नागरिकों को साइबर अपराधों की रोकथाम, उनसे बचाव के उपायों तथा आवश्यक सतर्कता की जानकारी दी जाएगी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *