Spread the love

निबौराकला एवं हिंगवानी के नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ लोकार्पण

दमोह: ग्राम निंबौराकला में उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया इसके साथ ही हिंगवानी ग्राम पंचायत के उप-स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण किया, प्रत्येक की लागत राशि 65 लाख रूपये है, इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों में एक सीएचओ और एक एएनएम पदस्थ रहेगी, जिससे ग्रामीणजनों को प्राथमिक उपचार ग्राम में ही मिल सकेगा। सरकार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है, सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आमजन को बेहतर सुविधाएं मिले इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रहे हैं। मैं अपनी ओर से सभी ग्रामवासियों और विधानसभा क्षेत्र वासियों को आने वाले 2-3 दिनों में दीपावली है, दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाऍ और बधाई देता हूं, दीपावली लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये यही मेरी प्रभु से कामना है। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज जिले की विधानसभा क्षेत्र पथरिया के ग्राम निबौरा में निबौरा एवं हिंगवानी के नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किये।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा भगवान ना करे किसी को भी उपस्वास्थ्य केन्द्र आने की आवश्यकता पड़े और पड़े तो उसे अच्छे से अच्छी सुविधायें उपलब्ध हों सकें इसके लिये यह स्वास्थ्य केन्द्र समर्पित है। उन्होंने कहा जिस किसी को भी मेरी जरूरत हो. निष्फिक्र भाव से मुझे फोन कर सकता है, मेरे पास आ सकता है, मेरी कोशिश होती है कि जो लोग भी मेरे पास आये, जिसकी भी जानकारी मेरे पास आये उनकी मदद करू, यह मेरी जिम्मेदारी है। राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा गरीब आदमी कहां जायेगा, उसके पास तो व्यवस्था ही नहीं है, उसे तो गांव में ही सामुदायिक भवन चाहिये, मेरा मानना है एक पंचायत में एक सामुदायिक भवन तो हो, जो सब लोगों के काम आ सके। उन्होंने कहा आप बड़े मन को लेकर आगे बढ़ेंगे, तभी आपको अच्छा लगेगा, लोगों के काम आप तभी कर पायेंगे। आज हमारी जिम्मेवारी है कि हम सबको साथ लेकर चलें।

            राज्यमंत्री ने कहा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई के लिये सबसे बड़ी योजना तो पंचमनगर है, जुड़ी का भी काम पूरा हो गया है, लगभग 38 गांवों में सिंचाई के लिये पानी जायेगा, यह व्यवस्था भी हमारी सरकार ने की है। ग्रामीणों को निर्माण कार्यो की बात सरकार के समक्ष रखना चाहिये क्योंकि यह राशि बार-बार नहीं मिलती है। कहने का मतलब यह है हम सब मिलकर ग्रामीण विकास को आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा मै सबको साथ लेकर चलना चाहता हूं, सबका सहयोग चाहता हूं, हम सब मिलकर गांव के विकास को आगे बढ़ायें। राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा गांव की सड़क बन गई है, अब मंजरे टोलों में सड़कें बनाने का काम किया जा रहा है । श्री पटेल ने कहा विधानसभा पथरिया में 67 सड़कें स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा मुझे एक-एक गांव की सड़क आदि की पूरी जानकारी है, जहां जो काम आवश्यक होगा, अवश्य कराए जाएंगे। श्री पटेल ने कहा टिकरिया से बड़े गांव तक साढे़ आठ करोड़ की लागत से सड़क स्वीकृत हो गई है।

            पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा बटियागढ़ पूरा क्षेत्र सिंचित होगा। उन्होंने कहा पंचम नगर जूड़ी परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं से पूरा क्षेत्र सिंचित हो जाएगा। राज्य मंत्री श्री पटेल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान से प्रार्थना है देश प्रदेश खूब तरक्की करें उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कभी भी कोई काम हो समस्या हो तो आप लोग फोन कर संपर्क कर सकते हैं मेरी मंशा सभी के काम आऊं हर व्यक्ति की सेवा मेरी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *