Spread the love

कलेक्टर आज रात 9 बजे पहॅुचेगें जिला चिकित्सालय

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर के साथ एक-एक कक्ष का जायजा लिया और समस्याओं को नोट कर संबंधित एजेंसी को निर्देश दिये। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रहलाद पटैल डीएचओ डॉ. रीता चटर्जी सहित चिकित्सकगण मौजूद थे।कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अस्पताल का निरीक्षण दो भागो में कर रहे है पहला तो बाहरी हिस्सा था जिसका अभी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा रात को 09 से 10 के बीच जाकर 02 से 03 घंटे पूरा निरीक्षण करूंगा और यह निरीक्षण आकस्मिक नही था, यह पूर्ण नियोजित निरीक्षण था इसमें सारी एजेंसियो को बुलाया था, जिसमें नगरपालिका, पीएचई, पुलिस, जिन-जिन एजेंसियो को स्वास्थ्य विभाग से काम पड़ता है, उन सबको बुलाया गया और पूरे परिसर का जायजा लिया और एक-एक बिल्डिंग को देखा गया, कहॉ-कहॉ समस्या है उनको नोट किया गया और संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि दूसरे चरण में आंतरिक बिल्डिंग में जो वार्ड और अन्य चीजों का रात्रि को निरीक्षण किया जायेगा, यह दोनों निरीक्षण होने के बाद इस पर आधारित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की एक मीटिंग लेगें, दीपावली के पश्चात और मीटिंग में सारे मुद्दों पर चर्चा करेगें और प्रयास करेगें कि एक महीने के अंदर सारी चीजों को धरातल पर उतार पायें। इस दृष्टि से संपूर्ण जिला अस्पताल के मुद्दो को समग्रता में देखने के लिए आज 4 घंटे का निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *