
दमोह ! बटियागढ़ थाना अंतर्गत अंतर्गत ग्राम केरबना में भाई को हत्या की नीयत से सिर में डंडा मार कर फरार हुए आरोपी भाई को पुलिस ने 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है ! बटियागड़ पुलिस को कल देर शाम सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम केरवाना में नीरज अहिरवार ने अपने सगे भाई जसवंत अहिरवार को जान से मारने की नियत से सिर में डंडा मार दिया है और उसके घर वाले उसे इलाज के लिए दमोह ले गए हैं जिस पर बटियागढ़ थाना प्रभारी द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक को दमोह भेजा गया वहां पता चला कि डॉक्टर द्वारा जसवंत अहिरवार को इलाज के लिए बीएमसी सागर रेफर कर दिया गया है जिस पर चौकी प्रभारी यादव मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचे !

जहां पीड़ित की पत्नी ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके पति यशवंत अहिरवार को उसके देवर नीरज अहिरवार ने मकान के विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से उसके सर में डंडा मार दिया है जिससे उसके पति की हालत नाजुक है ! जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर ही देहाती नालसी अपराध धारा 296 . 109 . 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया उक्त सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और 6 घंटे के अंदर ही आरोपी नीरज अहिरवार निवासी केरबना को हिरासत में ले लिया गया जिसे न्यायालय में पेश किया गया घटना के पीछे का कारण घर में रहने व घर के बंटवारे पर से गंदी गालियां देकर जान से मारने की नीयत से लाठी मारना बताया गया है आरोपी की गिरफ्तारी में बटियागढ़ थाना निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी, उप निरीक्षक शिवनारायण यादव, आरक्षक ऋषभ जैन, आरक्षक नरेंद्र सिंह व सूर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही !
