
करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
जिला अस्पताल में भर्ती मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, 112 डायल और 108 से लाया गया अस्पताल
.दमोह! जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर मार्ग कोरासा गांव के पास लकी ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में करीब आधा दर्शन से अधिक घायलों को इलाज के लिए मौके पर पहुंचे कलेक्टर वाहन, 112 डायल और 108 के माध्यम से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है. इन सभी घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जैसी जानकारी दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को लगी, तो मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उठाकर स्वयं के वाहन से गंभीर घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भिजवाया. इस हादसे में बच्चों सहित करीब 15 लोग सवार थे, जिसमें से ऑटो चालक और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, बाकी सभी को सामान्य चोट आई। सागर जिले के तिलगुवां निवासी ऑटो चालक दिनेश अहिरवार ने बताया कि वह अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम से दर्शन कर लौट रहा था। उसने दावा किया कि कोरासा गांव के पास एक युवक ने ऑटो रोकने की कोशिश की। लुटेरा होने के संदेह में उसने ऑटो नहीं रोका, जिसके बाद उस व्यक्ति ने लाठी से ऑटो का शीशा तोड़ दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और वह बेहोश हो गया। देहात थाना टीआई रचना मिश्रा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।
