Spread the love

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह द्वारा पथरिया विधानसभा अंतर्गत सगोनी से टिकरिया मार्ग के लिए स्वीकृत प्रदान की हैं। उन्होंने बताया सगोनी से टिकरिया मार्ग की लंबाई 5.60 किलोमीटर लागत 07.67 करोड रूपये हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने मार्ग स्वीकृति के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सिंह का पथरिया विधानसभा के ग्रामीणजनों की ओर से आभार व्यक्त किया।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने बताया टिकरिया ग्राम एक मात्र ऐसा ग्राम था जो मुख्य सड़क से नहीं जुड़ा था। उन्होंने अपने संकल्प के अनुसार विधानसभा के प्रत्येक ग्राम को मुख्य सड़क से जोड़ना था, जिसको पूरा किया हैं। यह दीपावली का क्षेत्रवासियों के लिए बड़ा उपहार हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा उनका प्रयास टिकरिया ग्राम को अन्य और ग्राम से जोड़ने का है, जिसके लिए वे प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *