Spread the love

1,63000 नगद सहित कुल 10 लाख 73 हजार रुपए का मसरूका जप्त

दमोह ! कोतवाली पुलिस ने कल एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माँगंज वार्ड 2 में छापा मार कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 1,63000 नगद सहित कुल 10 लाख 73 हजार रुपए का मसरूका जप्त किया गया है !
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस समय जिले भर के थाना क्षेत्र में अवैध जुआ के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है इसी तारतम्य में कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने माँगंज वार्ड 2 में छापा मार करवाई कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 1,63000 नगद, 11 मोबाइल तीन स्कूटी तथा एक मोटरसाइकिल सहित कुल 10 लाख 73000 का मसरूका जप्त किया गया है एवं थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 840/ 25 धारा जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है !
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयदीप पिता संदीप सिंह निवासी गार्ड लाइन , अभिषेक उर्फ बिट्टू पिता प्रमोद कुमार जैन , जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह पिता शंकर सिंह निवासी सिविल वार्ड , दीपक पिता केशर सिंह निवासी ग्राम बांसा, अखिलेश पिता हरि प्रसाद रैकवार निवासी जलपुर नाका , कमल पिता रामेश्वर रैकवार निवासी डिमरोला फुटेरा वार्ड नंबर 5 , विवेक पिता अमित बाथरे निवासी मोरगंज गल्ला मंडी , बृजेश पिता बालमुकुंद मिश्रा निवासी उमा मिस्त्री की तलैया, लक्ष्मण पिता मूलचंद जाटव निवासी पथरिया फाटक , सचिन पिता कोमल वाल्मीकि निवासी शोभा नगर, अभिषेक पिता अजय जाटव निवासी मोरगंज गल्ला मंडी , रक्कू उर्फ राकेश पिता गंगाराम तिवारी निवासी मोरगंज गल्ला मंडी , आकाश पिता महेश रैकवार निवासी मांगंज वार्ड , सोनू पिता खैराती लाल सिंधी माँगंज वार्ड नंबर 1 एवं दीपचंद पिता के. एल अग्रवाल निवासी दमोह बताए गए हैं !
आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार , प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे , प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार , प्रधान आरक्षक महेश यादव , प्रधान आरक्षक अजीत दुबे , प्रधान आरक्षक कलीम खान , प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, आरक्षक राजकुमार ठाकुर आरक्षक भूपेंद्र सिंह दांगी, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, आरक्षक आयुष मिश्रा , आरक्षक कृष्णकांत व्यास व महिला आरक्षक साजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *