Spread the love

जबेरा में खंड-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विकासखंड जबेरा के आजीविका मिशन भवन में मैदानी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. राय, मेडिकल ऑफीसर के अलावा विभिन्न सेक्टरों के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में कमजोर सूचकांको वाले 20 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सेक्टर सुपरवाईजर, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलेक्टर श्री कोचर ने आयोजित बैठक में दो प्रमुख बिन्दुओं विशेष टीकाकरण अभियान एवं माह नवंबर में शून्य मातृ मृत्यु पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक दौरान श्री कोचर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रदायिगी में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सभी अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता से काम करें। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित रहे एक भी गर्भवती महिला की मृत्यु हो।

विशेष टीकाकरण अभियान

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि दमोह जिले में विशेष टीकाकरण अभियान 27 अक्टूबर से चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में गृह भेंट कर टीकाकरण के लिए बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार की जा रही है। द्वितीय चरण में तैयार ड्यू लिस्ट अनुसार सभी बच्चों को पूर्ण टीकाकृत करने का कार्य किया जायेगा इसके उपरांत समीक्षा बैठक में समीक्षा की जायेगी कि कौन से बच्चे टीकाकरण से वंचित है ऐसे सभी बच्चों को तृतीय चरण में पूर्ण टीकाकृत करने का कार्य किया जायेगा।

हमारा लक्ष्य है कि माह नवंबर में एक भी गर्भवती महिला की मृत्यु हो

कलेक्टर श्री कोचर ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश देते हुए कहा कि माह नवंबर में मातृमृत्यु शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे 30 दिन तक समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 एवं 25 तारीख को खंड स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष क्लीनिक में अब अनमोल पोर्टल एवं पीएमएसएमए पोर्टल के माध्यम से जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं की सूची ब्लॉकवार जिला स्तर से जारी की जायेगी। विशेष पीएमएसएमए दिवस पर पहॅुचने वाली हर गर्भवती महिला का मिलान इस सूची से किया जायेगा। इसी तरह हर माह की 2 एवं 16 तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर आयोजित पीएमएसएमए क्लीनिक में एम और सीएचओ द्वारा अपने क्षेत्र अन्तर्गत नवीन चिन्हित गर्भवती महिलाओं एवं जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित किया जायेगा। ताकि हर जोखिम वाली गर्भवती महिला की फॉलोअप जांच विशेषज्ञ चिकित्सक से सुनिश्चित कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *