
बिहार में शराबबंदी कानून है फेल, जनता बदलेगी सरकार- उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
पटना। बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार में महिलाएं, युवा और आम जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और अब राज्य में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरीके से फेल है और उन्होंने गया की एक महिला का वीडियो दिखा कर बताया कि शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही है और प्रशासन मौन है। उल्ट वीडियो में महिला द्वारा शराबबंदी के बावजूद खुलेआम बिक रही शराब की कीमत तक बता रही है।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है और सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि आम जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और अपनी वोट की ताकत से इस वोट चोरी करने वाली सरकार को सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने वाराणसी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के वोट चोरी का पहला शिकार मैं स्वयं हूं क्योंकि सात राउंड तक पीएम नरेंद्र मोदी पर बढ़त बनाने के बाद अचानक इलेक्शन कमीशन का वेबसाइट आंकड़े देना बंद करता है और फजर सीधे मुझे पीछे कर दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार के प्रति महिलाओं, युवाओं और किसानों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के बीच भारी आक्रोश है।
संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मटरू राय सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।
