
दमोह। दमोह में आयोजित स्वदेशी मेले के द्वितीय दिवस पर राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 150 दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। दीपों की ज्योति से पूरा परिसर आलोकित हो उठा और उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” के उद्घोष से गगन गुंजा दिया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। इसके माध्यम से देशभक्ति, एकता और स्वदेशी भावना को बल मिलता है।
स्वदेशी मेले में यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों ने भाग लिया।

