Spread the love

दमोह। पुलिस थाना तेंदूखेडा द्वारा शासन को धोखा देकर फर्जी बीपीएल कार्ड तैयार करने एवं उसका उपयोग कर राशन प्राप्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
 25 सितंबर  को फरियादी श्री मनीष बागरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तेंदूखेडा द्वारा थाना तेंदूखेडा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें बताया गया कि ग्राम सहजपुर निवासी धन्नू पिता कुहू पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बीपीएल कार्ड तैयार कराया तथा उस कार्ड के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर सरकारी राजस्व को हानि पहुँचाई गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तेंदूखेडा में अपराध क्रमांक 389/25 धारा 318(4), 336, 338(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेडा श्री देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं — धन्नू पिता कुद्दू श्रीपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सहजपुर थाना तेंदूखेडा। यशवंत पिता रामसिंह घोषी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम रामादेही थाना तेंदूखेडा।
दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में यह बात सामने आई कि उनके साथ अन्य व्यक्ति भी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना तेंदूखेडा पुलिस बल — प्रआर. 799 बृजेश तिवारी, प्रआर. 416 शालिम खान, प्रआर. चालक 536 यासीन खान, आर. 155 रणधीर सिंह, आर. 662 नीरज नामदेव, आर. गोपाल, आर. कुंवर का विशेष योगदान रहा। थाना तेंदूखेडा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर शासन को हानि पहुँचाने वाले अपराधों के विरुद्ध की गई यह कार्रवाई सतर्कता, तत्परता एवं सशक्त पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *