
दमोह ! पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा दिए गए गंभीर अपराधो के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिए गए सख्त निर्देश के बाद समस्त थानों ने इस समय फरार वारंटियों को की गिरफ्तारी का अभियान छेड़ रखा है इसी तारतम्य में दमोह देहात के अपराध क्रमांक 709 / 25 धारा 109 बीएस के मामले में घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को इनाम की घोषणा भी की है! पुलिस को मुखबिर के जरिए प्रकरण के फरार आरोपी मुकेश यादव और नरेंद्र यादव के संबंध में सूचना मिली थी कि वह गढ़ाकोटा में छिपे हुए हैं इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एएसपी और सीएसपी के मार्गदर्शन में देहात थाना टीआई रचना मिश्रा के नेतृत्व में चौकी जबलपुर नाका प्रभारी उप निरीक्षक प्रसीता कर्मी एवं उनकी टीम द्वारा दबिश दी गई और गढ़ाकोटा से प्रकरण के दो प्रमुख आरोपी मुकेश यादव एवं नरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार एवं हथियार जप्त किए गए हैं ! आरोपियों के नाम मुकेश यादव पिता कालीचरण यादव उम्र 32 साल निवासी मझगवां थाना गढ़ाकोटा जिला सागर व नरेंद्र उर्फ लल्लू प्रताप खेमचंद यादव उर्फ भीममु उम्र 27 साल निवासी मझगुवा थाना गढ़ाकोटा जिला सागर बताए गए हैं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रसीता कुर्मी , प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव , महिला आरक्षक सुमन यादव ,प्रधान आरक्षक रामकुमार ,आरक्षक गौरव, आरक्षक रूपेश , आरक्षक सुरेंद्र , आरक्षक हेमराज, सैनिक महफूज एवं साइबर सेल दमोह की टीम की विशेष भूमिका रहीं!
