
जबलपुर। पाटन पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने पाटन कृषि उपज मंडी के पीछे वालें रास्ते में अवैध हथियार की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा तथा एक कारतूस जब्त कर लिया है|
पाटन थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी 26 वर्षीय अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल (कुशवाहा) गत शाम पाटन कृषि उपज मंडी के पीछे वाले रास्ते में पुलिया के पास देशी पिसटल और देशी कट्टा बेचने की फिराक में पुलिया के पास खड़ा था| मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं पाटन पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अनिकेत उर्फ अन्नू पटैल (कुशवाहा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी 1 पिस्टल एवं 1 कट्टा तथा 1 कारतूस जब्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|
