Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है सुशासन की दिशा में राज्य सरकार का एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है संपदा वन पोर्टल जो पहले से संचालित हो रहा था, उसका यह और अपग्रेडेड वर्जन है, अब इसमें एक बड़ी सुविधा दी जा रही है, वह यह है कि अब घर बैठे रजिस्ट्री करना संभव होगा, इसके लिए यदि आधार के साथ ई-के.वाई.सी. हो जाती है, तो गवाहों को और रजिस्ट्री करने वालों को यह सुविधा रहेंगी की उनको पंजीयन कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनका अपॉइंटमेंट लेने के बाद रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन घर बैठे वीडियो कान्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से संपन्न हो सकेगी।

   कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यदि मान लीजिए क्रेता, विक्रेता या गवाह में से कोई, विदेश में भी रहता है, तो भी उनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़ कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में शामिल होना आसान हो जाएगा, यह व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने का एक बहुत बड़ा कदम है, ताकि जो रजिस्ट्री करने वाले विक्रेता, क्रेता और गवाह उन में से किसी को भी कार्यालय ना आना पड़े और वह घर बैठे यह सुविधा प्राप्त कर सकते है। यह प्रक्रिया लॉन्च हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *