
जबेरा। स्टार्स प्रोजेक्ट में नवीन व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाने उघमशीलता की भावना को बढ़ाने एवं उनके कौशल विकास प्रोत्साहन हेतु कौशल प्रदर्शनी स्किल एग्जीबिशन का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में किया गया। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा के छात्राओं ने एक ऐसा मॉडल बनाया जिसकी सराहना जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी की साथ ही इस मॉडल को एसपी ऑफिस भी भेजा गया। भविष्य में इसे अप्लाई करने के लिए आगे बढ़ाया जायेगा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहन सेन के मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक शिक्षक पवन कुमार राय एवं व्यवसायिक शिक्षिका श्रीमती वर्षा सेन के नेतृत्व में यह मॉडल प्रदीप घोषी,जय तिवारी,लकी रैकवार,साहिल चौधरी द्वारा बनाया गया।कौशल प्रदर्शनी के अंतर्गत एक नाटिका रखी गई जिसमें विभिन्न छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें सौम्या तिवारी, श्रीना घोषी, रागनी रैकवार, साक्षी तिवारी, राजुल रजक, आयुषी पाटकार, नमामि पाटकार आदि ने सहभागिता दी और जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कौशल प्रदर्शनी के चार्ट में अविनाश प्रजापति, दीपक मेहरा ने सहभागिता निभाई। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें जिला स्तर से चैक एवं ट्राफी प्रदान की गई। छात्रों की उपलब्धि पर प्राचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
