जिला कलेक्टर का फेसबुक अकाउंट फिर लाइव हुआ

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मंगलवार को जन सुनवाई में जिले के ग्राम कुम्हारी और आसपास के ग्रामों से किसान आए थे, उन्होंने धान की फसल की बीमारी के संबंध में अवगत कराया था उसी समय उप संचालक कृषि को आदेशित किया था की कृषि विभाग के लोग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, बीमा कंपनी के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी यह चारों की एक टीम बना करके इस पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, यह बात निकल करके सामने आई की वाकई में कुछ जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप हुआ है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हम सर्वे करा रहे है की कहाँ बहुत स्थाई रूप से नुकसान हो गया है, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके, जिनके बीमा हैं उनको बीमा की राशि मिल जाए, उसके लिए भी प्रकरण बनाना आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा जो फसल अभी खड़ी है उसमें कीड़े न लगे उसके लिए भी किसान भाइयों को समझाईश देने का काम चालू हो गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आज एक बड़ी बैठक सारे ग्राम सेवकों की कृषि विज्ञान केंद्र में चल रही है, उनको पूरी जानकारी इस संबंध में दी जा रही है की इससे निपटने के लिए किसानों को क्या समझाई देनी है, क्या सलाह देनी है, कैसे इसमें खाद और यूरिया वगैरह और बाकी जो पेस्टिसाइड्स है कैसे डालने हैं, किस-किस अंतराल पर डालने हैं, इस तरह से सभी क्षेत्रों में काम तत्काल शुरू कर दिया गया और उम्मीद है की यह बीमारी हमारे कंट्रोल में आ रही है।
जिला कलेक्टर का फेसबुक अकाउंट फिर लाइव हुआ
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के आमजनों से कहा है आज से जिला कलेक्टर दमोह का फेसबुक अकाउंट एक बार फिर से लाइव हो गया है। कुछ समय से तकनीकी खराबी के कारण ये अकाउन्ट अस्थायी रूप से बंद हो गया था और इसके कारण सभी को जो असुविधा उठानी पड़ी। लेकिन हमारी टीम लगातार राज्य स्तर से संपर्क में रही और फेसबुक टीम के साथ संपर्क में रही और जो तकनीकी खामियां थी उनको दूर किया गया और तकनीकी खामियां दूर होने के बाद अब यह फिर से एक नए स्वरूप में आपके सामने है। उन्होंने कहा अब सभी को लगातार सरकार और प्रशासन की महत्वपूर्ण जानकारियां, फेसबुक पर मिलती रहेंगी। आप सभी फेसबुक से लगातार मुझसे जुड़े रहे और आप सभी को हम शासन और लोक हित की अधिक से अधिक जानकारियां सभी तक पहुंचाते रहेंगे ।
