Spread the love

दमोह :  पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 101/2023 धारा 379 भादवि. के तहत आरोपी समोद बहेलिया पिता भूरे बहेलिया उम्र 27 साल निवासी नगला उसर थाना कुरावली जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश पर 03 हजार रूपये, थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 122/25 धारा 108,3,(5) बीएनएस के तहत अरोपिया श्रीमती देवकी यादव पति रमेश यादव निवासी परासई थाना तेजगढ़ जिला दमोह पर ढाई हजार रूपये तथा थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 192/25 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत मंगल पिता शंकर वंशकार कैदों की तलैया थाना कोतवाली दमोह एवं सरमन बर्मन पिता भैयन बर्मन उम्र 26 साल निवासी किशन तलैया थाना दमोह देहात पर ढाई-ढाई हजार रूपये एवं राहुल अहिवार पिता नन्हें अहिरवार उम्र 18 साल निवासी किशन तलैया थाना दमोह देहात पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *