
दमोह। जबलपुर संस्कारधानी के शहीद स्मारक भवन में कादंबरी संस्था के माध्यम से स्वर्गीय आशुतोष तिवारी सम्मान से आगरा की सुभद्रा पांडे एवं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम किशोर पटाखा अलीगढ़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा भगवत दुबे ने की। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से 127 साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। स्वर्गीय आशुतोष तिवारी की स्मृति में उपरोक्त साहित्यकारों को शाल श्रीफल सम्मान पत्र और नकद राशि से सम्मानित किया गया। पदमा ओजेद्र तिवारी द्वारा साहित्यकारों को सम्मानित करने का यह तृतीय वर्ष है। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया।
