दमोह:कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न थोक किराना दुकानों एवं फूड प्रोडक्ट्स रीपैकिंग यूनिट्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यवाही में मोरगंज गल्ला मंडी स्थित कैलाश ट्रेडर्स एवं वसुंधरा नगर स्थित शौर्य इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित ब्रजवासी ब्रांड सूजी पास्ता एवं भूना चना के नमूनें जांच हेतु लिए गए।

इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
