Spread the love

एक प्रकरण में 5 दिन में अनुकंपा नियुक्ति दूसरे में परिजनों की सहमति मिलना बाकी

दमोह: जिले के दो शिक्षकों जो की बूथ लेवल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे की मृत्यु होने उपरांत भुगतान की कार्रवाई कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार त्वरित गति से की गई। कलेक्टर श्री कोचर ने दोनों बूथ लेवल अधिकारियों के घरों में पहुंचकर जो कमिटमेंट किये थे उसके अनुसार कार्यवाही कर दी गई है। बूथ लेवल अधिकारी सीताराम गौंड के स्वायत्वों का भुगतान उनके परिजनों को कर दिया गया है, कुछ भुगतान शेष है, प्रक्रिया जारी है, उनके सुपुत्र को पांच दिवस के भीतर बांदकपुर स्कूल में भृत्य के रूप में पदस्थापना कर दी गई है।

            बीएलओ के रूप में कार्य करते हुए सीताराम गौंड़ की मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र को  अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। नगद भुगतान के रूप में 125000 एक्स ग्रेसिया का भुगतान ,बीमा का दो लाख पचास हजार पर ग्रेच्युटी का नौ लाख 91 हजार 300 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। एनएसडीएल की राशि का प्रकरण  वित्त  एवं लेखा को भेज दिया है। जमा राशि 20 लाख 16187 में से 403237 परिवार को नगद प्राप्त होंगे, शेष राशि 16 लाख 12,919 से पेंशन बनेगी।  इसी प्रकार श्री श्याम सुंदर शर्मा को एक्सग्रेसिया राशि 125000 का भुक्तान कर दिया गया है। बीमा 250000, ग्रेच्युटी 980000 का भुगतान कर दिया है। एनएसडीएल की राशि में कुल जमा राशि 2073686  जमा हैं, जिसमें से 414739 नगद मिलेंगे शेष 1658948 में से पेंशन प्रकरण बनेगा। परिवार की सहमति मिलते ही अनुकंपा योग्यता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। दोनों प्रकरणों में एनएसडीएल की राशि हेतु प्रकरण मुंबई भेजे है जहां से शीघ्र भुगतान हो जाएगा।

            जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया स्व. श्री शर्मा के परिवार द्वारा निर्णय नहीं लिया गया है के कारण नियुक्ति का प्रकरण पेंडिंग है, जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है अनुकंपा नियुक्ति की कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने बताया उनके स्तर से पूरी तैयारी है जैसे ही परिवार द्वारा निर्णय दिया जाएगा कार्रवाई कर दी जाएगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *