Spread the love

मुरैना। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत शुक्रवार को मुरैना में पुलिस व यातायात विभाग द्वारा एक मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) को मैं हूँ अभिमन्यु विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) जिला मुरैना श्रीमती बिन्दु परमार, कार्य. निरी. डिम्पल मौर्य थाना प्रभारी महिला थाना मुरैना, संतोष भदौरिया, थाना प्रभारी यातायात द्वारा शुक्रवार को मैं हूँ अभिमन्यु विशेष अभियान के तहत शहर मुरैना में डॉ. भीमराव अम्बेडर स्टेडियम से संग्रहालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर सहित लगभग 220 व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली विद्यार्थी, महिला एवं पुरूष शामिल थे। मैराथन दौड में शामिल सभी प्रतिभागतियों को मैं हूँ अभिमन्यु प्रिंटेड टी-शर्ट भी प्रदान की गई। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी दी गई। साथ ही महिला साक्षरता, महिला सम्मान, भ्रूण हत्या, लैंगिक सदभाव, सायबर फ्रॉड, सोशल मीडिया हेंडलिंग, महिला सशक्तिकरण आदि के संबंध में जानकारी दी गई एवं सभी को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि के पैंपलेट्स भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *