Spread the love

दमोह :   ग्राम जमुनिया के प्राइमरी स्कूल में गत दिवस को एक हृदयस्पर्शी पहल देखने को मिली, जब तहसीलदार पारुल चौधरी एवं पटवारियों ने छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए। यह पहल सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक सुंदर उदाहरण बनी, जिसने स्थानीय समुदाय में भी सकारात्मक संदेश फैलाया। ठंड के बीच मिले इन स्वेटरों ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पारूल चौधरी ने कहा ठंड के मौसम में बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे। बच्चों ने भी खुशी जाहिर की और धन्यवाद देते हुए कहा अब उन्हें ठंड में स्कूल आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *