
तीन साथियों को इमलिया पुलिस ने गिरफतार कर न्यायालय में पेशकर भेजा जेल
दमोह ! लगभग 5 माह पहले 6 लाख रूपए के जेवर लेकर भागी लुटेरी दुलहन और उसके साथियो को खोजकर इमलियां पुलिंस ने मामले का खुलासा कर संबंधित तीन आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ऋषभ जैन पिता मूलचंद जैन निवासी मनका थाना तेजगढ द्वारा चैकी इमलिया में दिनांक 12.06.2025 को आवेदन दिया था। जिसमें उल्लेख किया था कि ऋषभ जैन की शादी जबलपुर की कृक्तिका उर्फ मुस्कान जैन के साथ हुई थी। जिसमें लड़की के परिजन साथी पुष्पा जैन, मुन्ना चैहान एवं उसकी पत्नि सोना उर्फ राध बेन, प्रकाश पटेल के द्वारा शादी कराई गई थी। तथा शादी कराने के लिए पहले 5 लाख 50 हजार रूपए लड़का पक्ष से नगद शादी के बदले में लिये गये थे। लगभग 01 माह के बाद ग्राम मनका से लड़की कृतिका जैन करीबन 06 लाख के सोना-चांदी के जेबर लेकर अपनी बुआ के साथ मायके जबलपुर चली गई थी। लड़का पक्ष वाले जबलपुर 02 से 03 दिन बाद लेने गए तो कृतिका व उसकी बुआ जिस किराये के मकान रहती थी वह खाली करके भाग गए। जिन्हे खोजने पर नहीं मिले तो ऋषभ जैन के द्वारा इमलियां चैकी में अनावेदकों के विरूद्ध अपराध कमांक 194।2025 धारा 318(4), 61 (2), 111(2)बी, 111 (3) बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विवेचना में लिया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी कृतिका जैन व पुष्पा जैन थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन के अपराध कमांक 612।2025 दर्ज है इसके अलावा थाना कोतवाली जिला शाजापुर के अपराध क्रमांक 570।2025 में जैल उज्जैन में बंद है। शेष आरोपीगण मुन्ना चैहान पिता स्व. धन्नालाल चैहान एवं सोना उर्फ राधा बेन दोनो निवासी जबलपुर व प्रकाश पटेल निवासी इटवा थाना पथरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यवाही में सउनि, अक्षेन्द्रनाथ, प्रा. भागवत पटैल, उमाशंकर, हीरालाल, आर. रोहित, मुकेश, प्रियंका दुवे, नीलेश ठाकुरग्राम रक्षा समिति सदस्य मान्या अठया टेक सिंह, श्याम अठयां, नीलेश ठाकुर की भूमिका रही।
