Spread the love

दमोह: जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में यह अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में 6 दिसंबर को तहसील पथरिया के अंतर्गत नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सुबह 6 बजे से खनिज विभाग की टीम ने औचक जांच की। जिला खनिज अधिकारी ने बताया जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर तथा बिल्डर और मुरम के परिवहन में लिप्त एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर खड़ा किया गया है। उन्होने कहा इन वाहनों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *