Spread the love

अध्यक्ष स्मृति खरे ने स्नेह-सम्मान एवं पारितोषिक प्रदान किए

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब, दमोह का वार्षिक समापन समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म (शॉर्ट फिल्म) प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित की गई, जिसे सभी सदस्याओं ने हॉल में एक साथ शांति और आनंद के साथ देखा।

फिल्म में वर्षभर के कुछ भावनात्मक एवं मस्ती भरे पल भी सम्मिलित थे, जिन्हें देखकर सभी ने हर्ष और भावुकता दोनों का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान वर्षभर सक्रिय रूप से कार्य करने वाली सदस्याओं को अध्यक्ष स्मृति खरे ने स्नेह-सम्मान एवं पारितोषिक (प्राइज) प्रदान किए । इसके अतिरिक्त मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिनका संचालन सपना राजपूत और प्रतिभा गुप्ता द्वारा अत्यंत रोचक ढंग से किया गया। विभिन्न छोटे-छोटे उपहारों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्षा स्मृति खरे एवं एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा की विशेष उपस्थिति रही। दोनों ने अपने उद्बोधन में वर्षभर किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और बीते सत्र की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया।
समारोह के अंत में सचिव पूजा सचदेव ने हृदय से आभार व्यक्त किया, वहीं नर्मदा एकता ने सभी सदस्याओं को साधुवाद एवं आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का समापन आत्मीयता, आनंद और सौहार्द के सुंदर संगम के साथ हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *